ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरटेंपो चालक ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान

टेंपो चालक ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान

चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा कला गांव में गुरुवार की सुबह टेम्पो चालक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच...

टेंपो चालक ने कमरे में फांसी लगाकर दी जान
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरFri, 02 Oct 2020 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा कला गांव में गुरुवार की सुबह टेम्पो चालक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टेढ़वा पुलिस चौकी क्षेत्र के मुजेहरा कला गांव निवासी 33 वर्षीय सुशील कुमार दुबे टेम्पो चालक था। वह टेम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सुशील को शराब पीने की लत लग गयी थी। जिसको लेकर आए दिन परिवार में विवाद होता रहता था। आए दिन विवाद के चलते सुबह लगभग साढ़े दस बजे युवक ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया। छत में लगे हुक से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। कुछ देर बाद भी कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजन परेशान हो गए। कमरे के अंदर देखा तो युवक का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक को एक पुत्र है। थानाध्यक्ष छोटक यादव ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें