Mirzapur News: नाबालिग से दुराचार करने का आरोप
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News: जमालपुर (मिर्जापुर) के एक गांव में किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। डवक चौकी प्रभारी ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

Mirzapur News: जमालपुर (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुराचार का मामला प्रकाश में आने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ krb घटना की विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।इस संबंध में डवक चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है l मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


