Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsTechnical Workshop on Modern Agricultural Techniques Conducted in Sahaspura and Parshodha Villages
किसानों को उन्नत खेती की पद्धति बताई गई

किसानों को उन्नत खेती की पद्धति बताई गई

संक्षेप:

Mirzapur News - कैलहट में एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज और एग्रीमित्र फर्मर प्रोडूसर कंपनी के सहयोग से तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती, और कीट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए उपाय साझा किए और किसानों को कृषि उद्यमी बनने की सलाह दी।

Jan 30, 2026 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

कैलहट। एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज की तरफ से एग्रीमित्र फर्मर प्रोडूसर कंपनी लि. के सहयोग से गुरुवार को सहसपुरा व परषोधा गाँव में तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया गया। नवकृषि परियोजना की तरफ से आयोजित कार्यशाला में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उन्नत खेती पद्धतियों की जानकारी दी गई। ग्रीन टेक कंपनियों ने आधुनिक कृषि तकनीकों और उपकरणों का फील्ड प्रदर्शन किया। एक्सेस टीम ने स्टिकी ट्रैप, फेरोमोन ट्रैप एवं सोलर ट्रैप के उपयोग। उनके लाभ तथा फसल सुरक्षा में उनकी महत्ता के बारे में जानकारी दी। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह एवं डॉ. एएन त्रिपाठी ने किसानों के साथ हरित प्रौद्योगिकी पर विस्तार से चर्चा की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कृषि वैज्ञानिकों ने कम लागत में हरी मिर्च एवं आलू की खेती से अधिक उत्पादन प्राप्त करने के व्यावहारिक उपाय बताया। उन्होंने किसान और कृषि उद्यमी के बीच का अंतर स्पष्ट करते हुए किसानों को केवल पारंपरिक किसान के रूप में नहीं, बल्कि एक कृषि उद्यमी के रूप में खेती करने की सलाह दी। कहाकि उन्नत किस्मों, समेकित कीट प्रबंधन एवं संतुलित पोषण प्रबंधन के माध्यम से उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक इनपुट, कम लागत में अधिक उत्पादन, कीट प्रबंधन तथा पर्यावरण-अनुकूल खेती पद्धतियों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एक्सेस डेवलपमेंट सर्विसेज के मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार एवं पंकज श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर समुन्नती फाउंडेशन के अरविंद व अनुराग,गोविंद सिंह,लालबहादुर सिंह, मनोज कुमार,अखिलेश कुमार,रामभजन उपस्थित रहे।