Mirzapur News: जिला कारागार के बंदियों को टीबी से बचाव की दी गई जानकारी
Mirzapur News: मिर्जापुर जिला कारागार अस्पताल से एक बन्दी में टीबी लक्षण की सूचना पर क्षय रोग विभाग की टीम ने परीक्षण किया। टीम ने बलगम का नमूना लिया और अन्य बन्दियों को टीबी के लक्षण एवं सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी। इस प्रक्रिया में जेल प्रशासन और चिकित्सकीय स्टाफ ने भी सहयोग किया।

Mirzapur News: मिर्जापुर। जिला कारागार अस्पताल से निरुद्ध बन्दी के संभावित टीबी लक्षण की सूचना पर क्षय रोग विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर परीक्षण किया। क्षय रोग विभाग के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव ने विभागीय टीम के साथ जिला कारागार पहुंचकर संबंधित बंदी की जांच के लिए बलगम लिया। साथ ही जेल में निरुद्ध अन्य बंदियों को भी टीबी के संपूर्ण लक्षणों एवं मरीजों को दी जाने वाली समस्त नि:शुल्क सरकारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्हें जागरूक किया गया। सतीश शंकर यादव ने जेल अस्पताल में भर्ती टीबी के दो बंदियों से भी संपर्क कर उनके खान पान एवं उनके पास उपलब्ध दवा आदि की जानकारी ली।
इस दौरान जेल अधीक्षक आरके मिश्रा, डॉक्टर प्रदीप कुमार, एक्स-रे टेक्निशियन श्यामनाथ, जेल राइटर जगपाल के साथ क्षय विभाग के टीबीएचबी अवध बिहारी कुशवाहा, अंशुमान द्विवेदी ने सहयोग किया।


