ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरतिरंगे के अपमान पर थाने में दी गई तहरीर

तिरंगे के अपमान पर थाने में दी गई तहरीर

अहरौरा के सहकारी  समिति और हलिया के विपणन केंद्र मवई पर बुधवार को स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया तिरंगा गुरुवार की सुबह तब नहीं उतरा। अहरौरा में तिरंगे के अपमान पर क्षेत्र के एक नागरिक ने थाने...

तिरंगे के अपमान पर थाने में दी गई तहरीर
मिर्जापुर। निज संवाददातThu, 16 Aug 2018 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अहरौरा के सहकारी  समिति और हलिया के विपणन केंद्र मवई पर बुधवार को स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया तिरंगा गुरुवार की सुबह तब नहीं उतरा। अहरौरा में तिरंगे के अपमान पर क्षेत्र के एक नागरिक ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। 

अहरौरा/इमिलियाचट्टी संवाद के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अहरौरा के क्षेत्रीय सत्यानगंज मोहल्ले में स्थित सहकारी समिति के सरकारी भवन पर तिरंगा फहराया गया। सूर्यास्त होने के बाद भी तिरंगा झंडा नहीं उतरा था। साम को सात बजे लोगों ने झंडा न उतरने पर उसका वीडीओ बनाया और अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद देर रात को पहुंचे अधिकारियों ने झंडे को डंडा मारकर उतरा गया। तिरंगे के अपमान पर क्षेत्र के कन्हईपुर निवासी वीरेंद्र कुमार उर्फ राजू ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। हलिया संवाद के अनुसार, क्षेत्र के मवईकला गांव स्थित विपणन केंद्र पर फहराया गया तिरंगा झंडा गुरुवार की सुबह तक नहीं उतराया गया था। दोपहर तक किसी अधिकारी ने तिरंगे को उतारने की सुध नहीं ली जबकि शाम को सूर्यास्त होने के बाद झंडा उतर जाना चाहिए। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें