डॉ. पूनम ने दूसरी बार भाविप अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण किया

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

नरायनपुर में भारत विकास परिषद शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद पार्क में दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई और मुख्य अतिथि ने सभी को शुभकामनाएं दीं। समारोह में कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

डॉ. पूनम ने दूसरी बार भाविप अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण किया

नरायनपुर। भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर द्वारा रविवार की रात स्वामी विवेकानंद पार्क शेरपुर में दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय हिन्दी संस्थान आगरा के रजिस्ट्रार डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी ने मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। सरस्वती शिशु मंदिर के छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम और गणेश वंदना गा कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। पूर्व अध्यक्ष राम आसरे सिंह ने भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर के इतिहास के साथ कार्यों की जानकारी प्रस्तुत किया।

दायित्व ग्रहण

दायित्व ग्रहण के क्रम में सर्वप्रथम शाखा के नए सदस्यों प्रेमशीला पटेल, निर्मला पटेल, सुमन सिंह को प्रांत गतिविधि संयोजक गिरीश गुप्ता ने शपथ ग्रहण कराया गया। इसके बाद लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुईं डॉ. पूनम सिंह, सचिव पद शिव जायसवाल, लगातार तीसरी बार कोषाध्यक्ष पद बने अशोक केशरी को शपथ ग्रहण कराया गया। इसके बाद गतिविधि संयोजक संस्कार पद के लिए डॉ. सीबी तिवारी, गतिविधि संयोजक सेवा डॉ. अजीत सिंह, गतिविधि संयोजक संपर्क संतोष चौरसिया, गतिविधि संयोजक पर्यावरण ऐडवोकेट मुन्नू प्रसाद गुप्ता और गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता के लिए नंदिनी जायसवाल को शपथ ग्रहण कराया गया।

मुख्य अतिथि का संबोधन

मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रकांत त्रिपाठी ने सभी नए दायित्व धारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र से जुड़ी अपनी बचपन की यादों का साझा किया। साथ ही परिषद की ओर से निस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। समारोह में पूर्व प्रांत अध्यक्ष डा.अनिल कुमार सिंह, संरक्षक शमशेर बहादुर सिंह, डा. केएन सिंह, दामोदर शर्मा, अमरेन्द्र शर्मा,डॉ. ओपी सिंह, डॉ. प्रमोद उपाध्याय, डॉ.आर सी केशरी,डॉ. शिवबली सिंह, डॉ. पंकज पटेल, तेज नारायण सिंह, आचार्य भोलानाथ, प्रभुनरायन सिंह आदि उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन कब हुआ?
दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन रविवार की रात को हुआ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।