जगतानन्द आश्रम पहुंचे स्वामी अड़गड़ानन्द से भक्तों ने लिया आशीर्वाद
Mirzapur News - मझवा के बरैनी स्थित जगतानंद आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद का कई वर्षों बाद आगमन हुआ। भक्तों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया और दर्शन के लिए भारी भीड़ जमा हुई। स्वामी ने श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेश दिए और भक्तों को सदाचार और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
मझवा। क्षेत्र के बरैनी स्थित जगतानंद आश्रम में मंगलवार को स्वामी अड़गड़ानंद का भक्तों ने फूल मालाओं से स्वागत किए। स्वामी अड़गड़ानन्द महाराज इस आश्रम पर कई वर्षों बाद पहुंचे थे। उनके दर्शन के लिए भक्तों में होड़ सी मच गयी थी। आश्रम परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। वर्ष 1991-92 में स्वामी अड़गड़ानन्द इस आश्रम छोड़कर सक्तेशगढ़ चले गए थे। इसके बाद मझवां क्षेत्र के लोग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। हालांकि बीच-बीच में गंगा दशहरा पर स्वामी अड़गड़ानन्द आश्रम पर पहुंच कर भक्तों को दर्शन देते थे, लेकिन इधर कई वर्षों से यह कार्यक्रम भी बंद हो गया था।
स्थानीय मान्यताओं के अनुसार जगतानंद आश्रम को एक सिद्ध स्थल माना जाता है, जहां केवल सिद्ध पुरुषों का ही निवास संभव है। स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने भक्तों को समाज में सदाचार, संयम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके प्रवचन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


