पुराने टायर की दुकान में लगी आग

Feb 27, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - लहंगपुर के बामी गांव में शुक्रवार को एक पुराने टायर की दुकान में संदिग्ध आग लग गई। दुकानदार नमाज अदा करने गया था, तभी आग लगी। ग्रामीणों ने मेहनत से आग पर काबू पाया, अन्यथा नजदीकी पेट्रोल पंप तक आग पहुँच सकती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुराने टायर की दुकान में लगी आग

लहंगपुर। लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव में शुक्रवार को पुराने टायर की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया। संयोग ठीक था कि बगल में पेट्रोल पंप तक आग नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। बामी गांव निवासी सैय्यद उर्फ भगंतु की सड़क किनारे पुराने टायर की दुकान है। शुक्रवार की सुबह दुकान में संदिग्ध हाल में आग लग गई। उस दौरान दुकानदार कई लोगों के साथ नमाज अदा करने गए थे। दुकान से आग की लपटें उठती देख आस-पास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास ही पेट्रोल पंप से सबमर्सिबल चालू कराकर किसी तरह आग पर काबू पाया।

सूचना पर लालगंज पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि नए टायर व काम चलाऊ टायर रखा था। सब जलकर राख हो गए। दुकान में आग कैसे लगी, कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।