संदिग्ध हाल में फंदे पर झूलकर विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Mirzapur News - संतनगर थाना क्षेत्र के पुरवा अमोई में शंकर प्रसाद पाण्डेय का चार बीघे का गेहूं थ्रेसरिंग के लिए खलिहान में रखा था ।बुधवार देर शाम दस बजे अबूझ हाल में

चुनार, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की फंदे पर झूलकर मौत हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।वाराणसी के बभनीयाव गांव निवासी 33 वर्षीय वंदनी की शादी चुनार कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी संतु विश्वकर्मा से हुई थी। दोनों से दो बच्चे हैं। एक 13 वर्षीय अंश और दूसरा 11 वर्षीय आयुष है।
बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में वंदनी की फंदे पर झूलकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर गुरुवार की सुबह पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप मढ़ा है। मृतका के पिता कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह गांव के लोगों से सूचना मिली बेटी वंदनी की मौत हो गई है। घटना की खबर लगते ही आनन-फानन में बेटी के घर पहुंचे, देखा तो उसका शव जमीन पर पड़ा था। घर के सभी सदस्य फरार हो गए थे। पिता का आरोप हैकि बेटी की उसके ससुराल वालों ने हत्या की है। हत्या करने के बाद सभी भाग निकले हैं। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मृतका के भाई मनीष विश्वकर्मा की सूचना पर हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक सरोज कुमार चौबे मय हमराही संग पहुंचे। पुलिस ने घटना की जांच की और शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया। इस संबंध में सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि रामगढ़ गांव में विवाहिता की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट में कारण स्पष्ट हो जाएगा। जांच रिपोर्ट और मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


