
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Mirzapur News - मिर्जापुर के डोहरी गांव में 28 वर्षीय रोशनी पटेल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने बताया कि उसने आत्महत्या की, लेकिन मृतका के पिता और भाई ने हत्या की आशंका जताई है। रोशनी की शादी 2019 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिर्जापुर, संवाददाता । जमालपुर थाना क्षेत्र के डोहरी गांव में शुक्रवार की रात 28 वर्षीय रोशनी पटेल का शव संदिग्ध परिस्थिति में कमरे के बेड पर मिला। मृतका के पिता राधेश्याम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार विवाहिता ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या की है। कमरे के सीलिंग फैन में साड़ी का फंदा लटक रहा था। बेड पर विवाहिता का शव पड़ा था। एक कुर्सी भी बेड पर रखी थी। मृतका की शादी नवंबर 2019 में डोहरी निवासी गोविंद पटेल के साथ हुई थी। मायका बिहार के कैमूर जिले के भभुआ चैनपुर के मदुरना गांव है।
एक पुत्र अखंड पटेल व एक पुत्री अद्विका है। मृतका के पिता व भाई दीपू ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




