गणित,विज्ञान सहाध्यक अध्यापक भर्ती काउंसिलिंग सोमवार को

Mar 14, 2026 02:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर 29334 गणित/विज्ञान भर्ती प्रक्रिया के तहत 16 मार्च को अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन शुल्क की रसीद के साथ काउंसिलिंग में शामिल होने की अपील की है।

गणित,विज्ञान सहाध्यक अध्यापक भर्ती काउंसिलिंग सोमवार को

मिर्जापुर,संवाददाता। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 29334 गणित/विज्ञान भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 16 मार्च को नियुक्ति/पदस्थापन के लिए अभ्यर्थियों के काउंसिलिंग की तिथि निर्धारित है। यह जानकारी देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि बीएसए कार्यालय में सोवार को सुबह 11 बजे से अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग चयन समिति के समक्ष होगा। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपने मूल शैक्षणिक अभिलेखों,निवास प्रमाणपत्र,पहचान पत्र के साथ 29334 गणित,विज्ञान भर्ती प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन शुल्क की रसीद आदि के साथ काउंसिलिंग में शामिल होने की अपील की है। बीएसए ने यह भी बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिले में गणित,विज्ञान के तीन अभ्यर्थियों का काउंसिलिंग होना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।