किसान का बेटा बना सीआईएसएफ में कांस्टेबल
Mirzapur News - ग्राम पंचायत पुरवा औसान सिंह के चककोटार गांव के किसान अयोध्या प्रसाद के बेटे सुभाष कुमार मौर्य का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) में कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने आल इंडिया रैंक 846...

हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पुरवा औसान सिंह के चककोटार गांव निवासी साधरण किसान अयोध्या प्रसाद के पुत्र सुभाष कुमार मौर्य का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) में कांस्टेबल के पद पर हुआ है। कांस्टेबल पद के लिए हुई परीक्षा में सुभाष ने आल इंडिया रैक 846 प्राप्त की है। मंगलवार को ग्राम प्रधान सूरज कुशवाहा ने सुभाष के माता-पिता व बहनों का माल्यार्पण कर मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया। सुभाष ने केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल में चयन का श्रेय अपने माता मंजू, पिता अयोध्या प्रसाद व दादा दादी को दिया है। अन्य बधाई देने वालों में सूरज कुशवाहा, हरिशंकर मौर्या, ओमप्रकाश तिवारी, जामवंत मौर्य, गौरीशंकर मौर्य आदि सहित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।