प्रतियोगिता में सुपना,सुष्मिता ने किया उम्दा प्रदर्शन
Mirzapur News - भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर द्वारा आयोजित 'भारत को जानो' प्रतियोगिता में राम प्रसाद सिंह बालिका विद्यालय की कक्षा 9 की सपना और कक्षा 10 की सुष्मिता सोनकर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। परिषद के...
नरायनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर के तत्वावधान में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रांत को जानो प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को रविवार को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में राम प्रसाद सिंह बालिका विद्यालय के कक्षा 9 सपना, सुष्मिता सोनकर कक्षा 10 ने अपने ज्ञान और वॉक चातुर्य का प्रदर्शन करते हुए 30 विद्यालयों के बच्चों के बीच तीसरा स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया है। परिषद के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह आचार्य, अशोक कुमार केशरी, सचिव मनोज कुमार जायसवाल, डा.ओपी सिंह, डॉ. सीबी तिवारी, शमशेर बहादुर सिंह, शिव जायसवाल, तुलसीदास आदि ने बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


