गौशाला में मृत निराश्रित गो वंश को कुत्तों ने बनाया निवाला
Mirzapur News - मड़िहान के गढ़वा गांव में अस्थाई गौशाला में निराश्रित गो वंश की दो दिन पहले मौत हो गई। कर्मचारियों ने शवों को खुले में फेंक दिया, जिससे कुत्तों ने उन्हें अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों का कहना है कि गौशाला में चारा और इलाज की कमी है। इस संबंध में शिकायतें की गई हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मड़िहान( मिर्जापुर) । तहसील क्षेत्र के गढ़वा गांव में स्थित अस्थाई गौशाला में रखे गए निराश्रित गो वंश को कुत्तों ने अपना निवाला बना लिया। वहीं निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल के लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं है। क्षेत्र के गढ़वा गांव में शासन से संचालित अस्थाई गोशाला में रखे गए निराश्रित गो वंश की दो दिन पहले मौत हो गई थी। कर्मचारियों ने मृत पशु के शव को दफन करने की बजाय खुले आसमान के नीचे फेंक दिए। जिसे कुत्तों ने अपना निवाला बना लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन ग्रामीणों की माने तो गौशाला में पशुओं को चारा और इलाज की व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण मौत हो रही है।
बीमार पशुओं का इलाज भी नहीं कराया जा रहा है। गांव के बाहर सीवान में मृत गो वंश को कर्मचारी गांव के सीवान में फेंक दे रहे हैं। इससे आसपास की बस्ती के लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी मनोज सिंह ने बताया कि इसके पूर्व भी गोशाल में काफी अनियमिताएं मिली थी। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कई बार की गई लेकिन कोई कार्यवाई नहीं हुई। वायरल वीडिओ में कुत्ता के बगल में एक गाय का बछड़ा भी खड़ा दिख रहा है। पंद्रह दिन पूर्व मड़िहान एसडीएम अनेग सिंह ने गोशाला की जांच कर सचिव व ग्राम प्रधान को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी भी दी थी। फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ। इस सम्बन्ध में डीडीओ राजीव शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


