ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरप्रदेश सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने बोला हल्ला

प्रदेश सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने बोला हल्ला

मिर्जापुर। संवाददाता पंचायत चुनाव में धांधली के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं...

मिर्जापुर। संवाददाता 
 पंचायत चुनाव में धांधली के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं...
1/ 3मिर्जापुर। संवाददाता पंचायत चुनाव में धांधली के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं...
मिर्जापुर। संवाददाता 
 पंचायत चुनाव में धांधली के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं...
2/ 3मिर्जापुर। संवाददाता पंचायत चुनाव में धांधली के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं...
मिर्जापुर। संवाददाता 
 पंचायत चुनाव में धांधली के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं...
3/ 3मिर्जापुर। संवाददाता पंचायत चुनाव में धांधली के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं...
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरFri, 16 Jul 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

मिर्जापुर। संवाददाता

पंचायत चुनाव में धांधली के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले की चारों तहसीलों पर धरना-प्रदर्शन किए। सपाइयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सपा नेताओं ने सदर तहसील में एडीएम(वित्त व राजस्व) यूपी सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपा।

जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को सदर तहसील पर प्रदर्शन करने के लिए जा रहे थे। प्रशासन ने सपा नेताओं को बीएलजे ग्राउंड पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्देश दिया। बीएलजे ग्राउंड पर प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। नेताओं ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा व प्रदेश सरकार में बैठे लोगों ने धांधली कर लोकतंत्र की हत्या की है। राष्ट्रपति को सम्बोधित 14 सूत्री ज्ञापन एडीएम उदय प्रताप सिंह व एसडीएम गौरव श्रीवास्तव को सौपा। धरना प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, अभय यादव, अशोक यादव, आशीष यादव, रोहित शुक्ला लल्लू, जवाहरलाल मौर्या, डा. विनोद बिन्द समेत वडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं चुनार तहसील पर आयोजित धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार के दिन लद गए है। जनता इनकी करतूतों को भली भांति समझ चुकी है।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजय यादव, विधानसभा अध्यक्ष रविप्रकाश त्रिपाठी, राम मनोहर यादव, पंकज उपाध्याय, शीतला यादव, सुरेश यादव, कुतुबुद्दीन अंसारी, सुरेन्द्र पटेल आदि शामिल थे। दूसरी ओर मड़िहान के स्थानीय तहसील पर धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं। कृषि के काले कानून से किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं।प्रदर्शन के बाद एसडीएम मड़िहान को पत्रक सौंपा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष शैलेष पटेल, कैलाश गौतम, सूरज यादव, नरेन्द्र मौर्या, संतवीर मौर्या, जमुना यादव, घनश्याम कोल, रविन्द्र बहादुर सिंह पटेल, गप्पू यादव आदि मौजूद रहे। तहसील लालगंज पर आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष श्याम नरायन यादव ने कहा कि भाजपा छल बल से ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने में लगी रही। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष जुम्मन खां, सोकिम अहमद, अशोक मिश्रा, हरिशंकर यादव, नियादर सिंह, रमेश गौड़, अभिषेक दूबे, गोविन्द यादव, कमला पटेल आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें