Sonbhadra Large Crowds Gather for Pind Daan and Tarpan on Pitru Paksha s Last Day नदियों और तालाबों पर विधि-विधान से हुआ पिंडदान, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsSonbhadra Large Crowds Gather for Pind Daan and Tarpan on Pitru Paksha s Last Day

नदियों और तालाबों पर विधि-विधान से हुआ पिंडदान

Mirzapur News - सोनभद्र, संवाददाता। जिले में पितृपक्ष के अंतिम दिन रविवार को लोगों ने श्राद्ध,

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSun, 21 Sep 2025 02:22 PM
share Share
Follow Us on
नदियों और तालाबों पर विधि-विधान से हुआ पिंडदान

सोनभद्र, संवाददाता। जिले में पितृपक्ष के अंतिम दिन रविवार को लोगों ने श्राद्ध, पिंडदान व तर्पण कर पितरों को तृप्त किया। इस दौरान जिले के सोन नदी समेत तालाबों के तटों पर पिंडदान और तर्पण करने वालों की भीड़ रही। कुछ लोगों ने घरों में पुरोहितों को बुलाकर पितरों, ऋषियों और देवताओं को जल अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। घर में ब्राह्मणों को भोजन करा व दान-दक्षिणा देकर विदा किया। आश्विन माह की कृष्ण पक्ष तिथि को पितृपक्ष के नाम से भी जाना जाता है। इस पखवारा में तिथि के अनुसार अपने पूर्वजों के नाम से तर्पण, पिंडदान और जलदान किया जाता है।

जिले से कुछ लोग श्राद्ध करने के लिए बिहार के गया भी जाते हैं। राबर्ट्सगंज नगर के अकड़हवा पोखरा, बढ़ौली तालाब, राम सरोवर तालाब पर लोग सुबह से ही जुटे रहे। लोगों ने अपने पूर्वजों का पुरोहितों के माध्यम से पिंडदान कराया। अधिकांश लोगों ने घरों में ही श्राद्धकर्म किया। विंढमगंज क्षेत्र में सततवाहिनी नदी, चोपन क्षेत्र के सोन नदी के तट पर भी लोगों ने पूर्वजों का पिंडदान व तर्पण किया। पर्व पर लोगों ने घरों की साफ-सफाई की और बाल, दाढ़ी, मूंछ बनवाए। घरों में पुरोहितों को बुलाकर तर्पण कराया और अन्नदान किया। इसके बाद पकवान तैयार कर कुत्तों, कौवों, गाय व चींटी आदि को खिलाया। इसके बाद ब्राह्मणों को भोजन करा उनका आशीर्वाद लिया। सोन नदी घाट पर श्रद्धालुओं ने विधि विधान से तर्पण किया। यह सिलसिला भोर से ही शुरू हो गया था। भीड़ से जाम की स्थिति रही। दोपहर तक पितृ विसर्जन का दौर चलता रहा। घाट पर बड़ी संख्या में लोगों ने पिंडदान व तर्पण किया। घाट पर पिंडदान और तर्पण करने के लिए सुबह से लोग जुटने लगे थे। पुरोहितों की तरफ से पिंडदान व तर्पण कराया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।