छह सोलर प्लेट चुरा ले गए चोर

Feb 17, 2026 02:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर के नगर पालिका अहरौरा में नई बाजार में छह स्ट्रीट लाइट की सोलर प्लेट चोरों द्वारा चुराई गई। वार्ड के लोगों ने नगर पालिका को इसकी सूचना दी। चोरों ने अंधेरे का लाभ उठाते हुए चोरी की, जिससे नगर पालिका को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

छह सोलर प्लेट चुरा ले गए चोर

मिर्जापुर। नगर पालिका अहरौरा के नई बाजार में लगाई गई छह स्ट्रीट लाइट की सोलर प्लेट सोमवार की रात चोर चुरा ले गए। मंगलवार की सुबह वार्ड के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो नगर पालिका को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे नगर पालिका के कर्मचारियों ने निरीक्षण के बाद सोलर प्लेट चोरी की तहरीर अहरौरा थाने में दे दी है। वार्ड के लोगों के मुताबिक स्ट्रीट लाइट की ट्यूब महीने भर से खराब थी। इससे वार्ड में शाम होते ही अंधेरा हो जाता था। चोरों ने अंधेरे का लाभ उठाते हुए छह स्ट्रीट लाइट की सोलर प्लेट चुरा ले गए।

इससे नगर पालिका को लाखों रुपये की चपत लगी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।