पति की छवि को धूमिल करने का लगाया आरोप

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

मिर्जापुर की प्रमुख सुमन सिंह ने कहा कि उनके पति पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधराज सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अवधराज सिंह 13 मामलों में दोष मुक्त हो चुके हैं और 11 मामले न्यायालय में नहीं गए हैं। यह दुष्प्रचार उनके इंटर्लॉकिंग रोड निरीक्षण के दौरान हुआ।

पति की छवि को धूमिल करने का लगाया आरोप

मिर्जापुर। छानबे ब्लाक की प्रमुख सुमन सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर हमारे पति पूर्व ब्लाक प्रमुख अ‌वधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह के खिलाफ 28 आपराधिक मुकदमा दर्शा कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय से हमारे पति पूर्व प्रमुख अवधराज सिंह उर्फ पप्पू सिंह 13 मुकदमों में दोष मुक्त हो चुके हैं। वहीं, 11 मुकदमें ऐसे हैं जो किसी न्यायालय में चले ही नहीं हैं। वहीं शेष मामले न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि बीते दस जून को हमारे पति पूर्व ब्लाक प्रमुख अवधराज उर्फ पप्पू सिंह नेगुरा रिबई सिंह गांव में क्षेत्र पंचायत से बनवाए जा रहे इंटरलाकिंग रोड का निरीक्षण करने गए थे।

ग्रामीणों के अनुरोध पर पुलिस चौकी के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस मामले में सोशल मीडिया में उन्हें गैंगस्टर बताते हुए दुष्प्रचारित किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।