सर्पदंश से एक की मौत, दूसरा अचेत
Mirzapur News - राजगढ़ में अलग-अलग गांवों में दो लोगों को सर्प ने डस लिया। 65 वर्षीय शेषमन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय आशीष का उपचार जारी है। शेषमन धान के खेत में पानी लगा रहे थे, तभी सर्प...
Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSat, 20 Sep 2025 12:11 AM

राजगढ़। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में दो लोगों को सर्प ने डस लिया। उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। क्षेत्र के पिपरवार गांव निवासी 65 वर्षीय शेषमन शुक्रवार को धान के खेत में पानी लगाने गए थे। उसी दौरान सर्प ने डस लिया। परिजन अस्पताल में भर्ती कराए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी घटना में धनसीरिया गांव निवासी 17 वर्षीय आशीष को गुरुवार की रात सर्प ने डस लिया। परिजनों ने किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




