अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में छह जख्मी
Mirzapur News - मिर्जापुर में बुधवार को अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। राजगढ़ में बाइक और ट्रक की टक्कर में एक युवक घायल हुआ। वहीं, ड्रमंडगंज क्षेत्र में भी बाइक टक्कर में चार लोग जख्मी हुए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया।

मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बुधवार को सड़क हादसे में छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। घटना राजगढ़ और ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र की है।
राजगढ़ क्षेत्र की घटना
राजगढ़ संवाद अनुसार क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी 22 वर्षीय आशीष बाइक से राजगढ़ बाजार जा रहा था। सुबह किसान इंटर कॉलेज राजगढ़ के पास ट्रक से टक्कर लगने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहंुची पुलिस ने घायल को सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया।
धनसीरिया गांव की घटना
दूसरी घटना में धनसीरिया गांव निवासी 65 वर्षीय परदेसी गांव में ही पैदल जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध घायल हो गया। परिजनों ने वृद्ध को सीएससी राजगढ़ में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर मंडलीय अस्पताल भेज दिया है।
ड्रमंडगंज क्षेत्र की घटना
ड्रमंडगंज संवाद अनुसार मध्य प्रदेश के खीरी सलैइया गांव निवासी 28 वर्षीय सुरेश अपने साथी 30 वर्षीय अखिलेश के साथ किसी काम से जा रहा था। जैसे ही सेमरा गड़बड़ा मार्ग पर पहुंचा। तभी सामने से आ रहे दूसरी बाइक पर सवार ऊंटी गांव निवासी 35 वर्षीय कार्तिक से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार नहर में गिर गए। हादसे में सुरेश, अखिलेश, कार्तिक और उसका साथी गड़बड़ा निवासी 22 वर्षीय दीपू चारों जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अवधेश कुमार प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


