ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरमिर्ज़ापुर : महिलाओं के विवाद में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, एक महिला की मौत

मिर्ज़ापुर : महिलाओं के विवाद में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, एक महिला की मौत

घर के सामने बने चबतरे पर कब्जा करने के विवाद में रविवार की सुबह साढे आठ कछवां थाना क्षेत्र के चड़िया गांव में दो पड़ोसियों में खूनी संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने एकनाली लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर महिला की...

मिर्ज़ापुर : महिलाओं के विवाद में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, एक महिला की मौत
कछवां मझवां(मिर्जापुर)।हिसं Sun, 07 Oct 2018 01:33 PM
ऐप पर पढ़ें

घर के सामने बने चबतरे पर कब्जा करने के विवाद में रविवार की सुबह साढे आठ कछवां थाना क्षेत्र के चड़िया गांव में दो पड़ोसियों में खूनी संघर्ष हुआ। एक पक्ष ने एकनाली लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। यही नहीं लाठी,डंडा और लोहे की राड से हमला करके दूसरे पक्ष के छह लोगों को भी घायल कर दिया। 57 वर्षीय ललई यादव की हालत चिंता जनक होने पर ट्रामा सेंटर भेजा गया। बाकी का सीएचसी में उपचार हुआ। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के सामने कछवां-जमुआ मार्ग पर शव रखकर जमा लगा दिया। पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद ग्रामीण माने और शव को थाना लाया गया। पुलिस ने बंदूक को बरामद कर लिया। गोली चलाने वाला भाग गया। पुलिस उसके सहित सभी आरोपितों की खोजबीन में जुटी है।

गांव के ललई यादव और सुग्रीव सरोज का घर एक दूसरे से सटा है। दोनों का घर कछवां-जमुआ मार्ग पर है। दोनों के घर के सामने पीडब्लूडी की जमीन है। दोनों ने उसी पर मिट्टी पाटकर चबूतरा बनाए हैं। कुछ दिनों से सुग्रीव पक्ष ललई यादव के चबूतरे पर कब्जा कर रहा है। इसे लेकर पूर्व में कई बार विवाद हुआ। पुलिस  शांतिभंग में चालान भी कर चुकी है। बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ। पुलिस और परिजनों ने बताया कि ललई यादव अपने घर के सामने के चबूतरे पर ट्रैक्टर से मिट्टी गिरवाकर सुबह फैलाने लगे। इसी समय सुग्रीव सरोज सरोज ने पहुंचकर विवाद और मारपीट शुरू कर दिया। 

विवाद बढता देख सुग्रीव ने अपने परिवार के सदस्यों को भी बुला लिया। सुग्रीव की ओर से आए गया ने ललई के सिर पर लोहे की राड से वार करके घायल कर दिया। यह देख ललई का बेटा नरेश यादव ईंट लेकर गया की ओर झपटा तो छत पर लाइसेंसी बंदूक लेकर चढा सुग्रीव गोली मारने की धमकी देने लगा। जब नरेश रुका तो सुग्रीव बंदूक लेकर नीचे आया। इसी बीच ललई की पत्नी 53 वर्षीय लालदेई बाहर आयीं और अपने बेटे नरेश को पकड़ लीं। नरेश ने अपनी मां को झटककर दूर किया तब तक सुग्रीव सरोज ने अपनी बंदूक से गोली मार दी। गोली लगते ही लालदेई की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भी सुग्रीव और उसके पक्ष के लोग नहीं माने। मौके पर पहुंचे 57 वर्षीय ललई उनके बेटे 30 वर्षीय नरेश यादव, भतीजा 24 वर्षीय अजय यादव,छोटे भाई 45 वर्षीय मुन्नू यादव, 50 रामनिहोर यादव और बड़े भाई 63 वर्षीय जवाहर यादव को घायल किया। ललई की हालत नाजुक होने के कारण सीएचसी से ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद सुग्रीव परिवार के साथ बंदूक छोड़कर भाग गया। 

आक्रोशित दूसरे पक्ष के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर किसी तरह एक घंटे में जाम समाप्त कराया और शव को लेकर थाने आए। थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिस बंदूक से गोली मारी गयी है उसको बरामद कर लिया गया है। सग्रीव के परिवार के दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें