Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsShocking Murder in Mirzapur Stepson Kills Mother and Brother Over Property Dispute
संपत्ति के विवाद में सौतेले बेटे ने मां और भाई की धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंका

संपत्ति के विवाद में सौतेले बेटे ने मां और भाई की धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंका

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। संपत्ति के विवाद में सौतेले पुत्र राहुल गुप्ता ने अपनी मां उषा गुप्ता और भाई आयुष गुप्ता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी ने शवों को ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से घटना का पर्दाफाश हो गया।

Jan 13, 2026 11:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर, संवाददाता। जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के बाजार में मंगलवार की भोर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संपत्ति के विवाद में सौतेले पुत्र ने मां और भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी ने दोनों शवों को ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से घटना का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मड़िहान बाजार निवासी बिल्डिंग मैटेरियल व्यवसायी 32 वर्षीय आयुष गुप्ता और उनकी मां 62 वर्षीय उषा गुप्ता की धारदार हथियार से उनके ही सौतेले भाई राहुल गुप्ता ने हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने दोनों शवों को एक ट्रैक्टर ट्राली पर लादा और उन्हें ठिकाने लगाने के लिए निकला, लेकिन आयुष का शव रास्ते में मड़िहान तिराहे पर गिर गया। उसके बाद आरोपी ने उषा देवी के शव को पटेवर मड़िहान ब्रांच नहर में फेंक दिया। जब आरोपी वापस तिराहे पर सौतेले भाई का शव गिरा देखा तो उसे चादर से ढकने लगा। तभी ग्रामीणों ने देख लिया और शोर मचाने लगे। ग्रामीणों को देख आरोपी अपने घर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राहुल गुप्ता को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी राहुल गुप्ता ने अपनी सौतेली मां के शव को नहर में फेंकने की बात बताई। पुलिस नहर में फेंके शव की तलाश कर रही है। एएसपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सौतेली मां और भाई की हत्या करने वाले आरोपी राहुल गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया है। आयुष के शव को मोर्चरी हाउस भेजा गया है। ऊषा गुप्ता के शव की तलाश की जा रही है। मड़िहान ब्रांच की नहर में की जा रही है। घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि संपत्ति को लिखे विवाद हुआ था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;