मौसम नम होने से पंखे की हवा ने दी राहत
बेमौसम बरसात के बाद बुधवार को मौसम सामान्य रहा। हालांकि दिन में उमस भरी गर्मी और धूप से लोग परेशान रहे। मानसून से पहले हो रही बारिश से किसानों के पेशानी पर बल पड़ गया है। बुधवार को अधिकतम 34 एवं न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मिर्जापुर,संवाददाता।बेमौसम बरसात के बाद बुधवार को मौसम सामान्य रहा। हालांकि दिन में उमस भरी गर्मी और धूप से लोग परेशान रहे। मानसून से पहले हो रही बारिश से किसानों के पेशानी पर बल पड़ गया है। बुधवार को अधिकतम 34 एवं न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। सुबह सात बजे से ही चटख धूप होने से गर्मी का अहसास होने लगा,लेकिन मौसम में नमी होने के कारण घर के कमरे,कार्यालय में पंखे और कूलर की हवा में लोगों ने राहत दे रहे थे। वहीं बाहर निकलने पर सूरज की तल्ख धूप के चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मई माह में बरसात होने से किसान वर्ग खासा चिंतित हो उठा है। गर्मी में मौसम में उड़द,सब्जी फसलों को लगातार बरसात होने से नुकसान पहुंच रहा है। जिससे उड़द की फसल की पैदावार कम हो सकता है। किसानों का मानना है कि मई माह में बारिश होने से मानसून कमजोर होने की आशंका उत्पन्न हो गया है। इससे कोई लाभ नहीं है। जून-जुलाई में खरीफ की फसलों की नर्सरी डालते समय पानी की जरूरत होगी तो मानसून कमजोर पड़ सकता है। मानसून के कमजोर होने से बरसात की कमी हो सकती है। समय से धान की नर्सरी न पड़ने से भविष्य में रोपाई आदि के कार्य भी बाधित हो सकते हैं। जिसकी मार किसानों पर पड़ेगी। पिछले वर्ष धान की फसल तैयार होने पर जमकर बारिश हुई थी। जिससे पके हुए धान के खेत में पानी भर गया। धान की कटाई प्रभावित हुआ। कुछ इसी तरह गेहूं के समय में भी बारिश के चलते पैदावार प्रभावित हुआ है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


