शिवशंकर अध्यक्ष, राम सूरत वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
Mirzapur News - चुनार में नवयुवक अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद पर शिवशंकर सिंह पटेल ने 121 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने 255 वोट प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुनील कुमार मिश्रा को 134 वोट मिले। अन्य पदों पर भी चुनाव हुए, जिसमें राम सूरत यादव और राम विलास सिंह ने क्रमशः वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महामंत्री पद जीते।

चुनार। नवयुवक अधिवक्ता समिति चुनार के अध्यक्ष पद शिवशंकर सिंह पटेल को विजयश्री हासिल हुई। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनील कुमार मिश्रा को 121 मतों के अंतर से पराजित करने में सफल रहे। शिवशंकर को कुल 255 मत हासिल हुए। वहीं सुनील 134 वोट ही प्राप्त कर पाए। तहसील सभागार में मंगलवार को तीन बजे तक हुए मतदान में कुल 415 मतदाताओं में 19 टेंडर वोट समेत 404 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं अध्यक्ष पद के तीसरे उम्मीदवार शीतला प्रसाद यादव को महज 12 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद राम सूरत यादव 151 वोट पाकर विजयी रहे।
वहीं 136 वोट पर जयंत कुमार दास दूसरे,110 मतों के साथ दिनेश कुमार गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। राम विलास सिंह 217वोट पाकर महामंत्री बनने में सफल रहे। 100 वोट पाकर वीरेंद्र पटेल दूसरे और मनोज कुमार यादव को महज 81 वोट ही मिले। संयुक्त मंत्री पद अविनाश गुप्ता238 वोटों से जीत हासिल की। के लिए आलोक विश्वकर्मा व बृजेश कुमार चौबे क्रमश 208 व 170 मत पाकर दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ द्विवेदी ने परिणाम घोषित किए। श्याम मुरारी सिंह,कल्लू सिंह, नंदकिशोर सिंह,अखिलेश सिंह,पूर्व महामंत्री राहुल सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार पांडेय,गोविंद त्रिपाठी,शशिकांत मिश्रा,शंकर शर्मा, अभय सिंह आदि अधिवक्ताओ ने समस्त नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। असलम निर्विरोध बने कनिष्ठ उपाध्यक्ष ईल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सत्येंद्रनाथ द्विवेदी ने बताया कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मो. असलम वअजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राम अधीन सिंह, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य पद पर विश्वनाथ सिंह, शिवलाल, मदन शर्मा, गजेंद्र नारायण सिंह, शिवशंकर यादव, मो.अनवर अली, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर अनील कुमार सिंह, शेषमणि यादव, राधेश्याम, आशीष कुमार जायसवाल, मो. मुनीर अहमद, गोविंद सिंह निर्विरोध निर्वाचित किए गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




