ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरशहीदे आजम भगत सिंह की मनाई जयंती

शहीदे आजम भगत सिंह की मनाई जयंती

भारत के स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाने वाले शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती गुरुवार को भरूहना स्थित प्रो. बी सिंह मल्टी एकेडमी में मनाई गई। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प...

शहीदे आजम भगत सिंह की मनाई जयंती
मिर्जापुर। निज संवाददाताThu, 27 Sep 2018 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत के स्वतंत्रता में अहम भूमिका निभाने वाले शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती गुरुवार को भरूहना स्थित प्रो. बी सिंह मल्टी एकेडमी में मनाई गई। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। कुलदीप तिवारी ने कहाकि आज के परिवेश में छात्र एंव नौजवानों को भगत सिंह से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने और देश सुधार में काम करने की जरूरत है। सबको मिलकर भगत सिंह के सपनो का भारत बनाना है। बिनानी कालेज के छात्र नेता अनिल कुमार ने कहाकि भगत सिंह ने अपने विचारो से युवाओं को प्रभावित किया जो देश की  आजादी दिलाने के लिए आगे आए। आज भी उनके विचार प्रासंगिक हैं। उसे अपपाने की आवश्यकता है। सीवाईएसएस के जिलाध्यक्ष शिव नरायन पाल ने कहाकि शहीदों ने हमे आजादी दिलाई। हमे उनके बताए मार्ग पर चलकर देश की प्रगति पर ले जाना है। इस अवसर पर दिवाकर गुप्ता,धनंजय तिवारी, शिवमंगल मिश्रा, धर्मेश्वर पांडेय, आशुतोष तिवारी, सरिता सिंह आदि रहे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें