आंधी तूफान के चपेट में आने से गिरे पेड़, जिले भर की बिजली गुल
मिर्जापुर, संवादाता l शुक्रवार की भोर में आए आंधी पानी के चलते पेड़ों के

मिर्जापुर, संवादाता l शुक्रवार की भोर में आए आंधी पानी के चलते पेड़ों के गिरने मुख्यालय समेत पूरे जनपद की बिजली आपूर्ति लगभग आठ घंटे से पूरी तरह से ठप है l बिजली के अभाव में सुबह के समय पानी की सप्लाई भी बाधित रही l जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा l आंधी पानी के प्रभाव का आलम यह रहा कि शहर के लगभग 72 फीडरों बिजली गुल है l हालांकि नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने बताया कि विंध्याचल समेत मिर्जापुर नगर कि सुबह 10बजे तक चालीस प्रतिशत एरिया की बिजली बहाल कर दी गई है l जल्द शहर की बिजली आपूर्ति सामान्य हो जाएगी l तेज आंधी पानी के दौरान पेड़ गिरने से व्यापक क्षति का अनुमान है l
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


