छह दिन बीत जाने के बाद भी पटरी पर नहीं लौटी बिजली आपूर्ति

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - जमालपुर में बुधवार की शाम आए भीषण आंधी तूफान से कई विद्युत पोल गिर गए हैं। छह दिन बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। जमालपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोलों को ठीक किया जा रहा है। चुनार विद्युत खंड के 623 गांवों में से 549 की बिजली बहाल की जा चुकी है।

छह दिन बीत जाने के बाद भी पटरी पर नहीं लौटी बिजली आपूर्ति

जमालपुर। क्षेत्र में बुधवार की शाम आई भीषण आंधी तूफान से एचटी लाइन के विद्युत खंभे सहित दर्जनों गांवों के कई विद्युत पोल जमीन पर गिरे हैं तो कुछ टेढ़े हो गए थे। छह दिन बीत जाने के बाद भी आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। जमालपुर विद्युत उपकेंद्र के जमालपुर, ओड़ी, बहुआर और चारगोड़ा फीडर से लगभग सत्तर गांवों कि बिजली संचालित होती है, जिसमें जमालपुर को छोड़ सभी तीन फिडरों से पसही, डवक, गोरखी, घनश्यामपुर, हसौली, करजी, धोबही सहित कई गांवों की बिजली आपूर्ति अब भी ठप है। गांव के लोगों को हवा पानी के लिये तरसना पड़ रहा है। जमालपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को ठीक कराया जा रहा है ठीक होने पर जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उधर, चुनार खंड के अधिशासी अभियंता शुभम मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात में जमालपुर बिजली उपकेंद्र पर हंगामा करने वाले क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव की रविवार को भोर में ही बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी गई। क्षेत्र के मिल्कीपुर गांव के उपभोक्ताओं से अपशब्द बोलने के बाबत उन्होंने स्पष्ट करते हुए बताया कि भदावल गांव के उपभोक्ता जमालपुर विद्युत उपकेंद्र पर पहले से मौजूद थे। संविदा लाइनमैन की मोबाइल पर फोन आने पर भदावल के मौजूद उपभोक्ताओं में से ही किसी ने लाइनमैन का मोबाइल लेकर अप शब्द बोल दिया था। अप शब्द सुनते ही आग बबूला मिल्कीपुर के उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर पहुंचा हंगामा काटा। पुलिस ने पहुंचकर मामले को शांत कराया।

समस्याग्रस्त 74 गांवों में युद्धस्तर पर कार्य जारी

मिर्जापुर। आंधी की चपेट में आने से चुनार विद्युत खंड के प्रभावित हुए 623 गांवों में 549 गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी गई है। जबकि आंधी से सर्वाधिक प्रभावित होने वाले 74 गांवों में बिजली बहाल करने के लिए के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है।

Voice of UP

चुनार विद्युत खंड के अधिशासी अभियंता शुभम मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों आए आंधी की चपेट में आने से चुनार विद्यत खंड के कुल 623 गांवों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से धराशाई हो गई थी। लगभग 874 बिजली के पोल या तो खंड-खंड हो गए था या टेढ़-मेढ़े हो गए थे, जिससे बिजली के तार ट्रांसफार्मर लटक रहे थे। अधिशासी अभियंता ने बताया युद्धस्तर पर दिन रात कार्य करने के बाद लगभग 549 गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल करने में अब तक सफलता मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि सर्वाधिक समस्याग्रस्त 74 गांव जो शेष रह गए हैं, वहां पोल के साथ ट्रांसफार्मर, इंसुलेटर, तार आदि की व्यापक पैमाने पर क्षति हुई है, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। जल्द ही इन गांवों की बिजली आपूर्ति भी बहाल कर दी जाएगी।

प्रश्नोत्तर

जमालपुर में बिजली की आपूर्ति कब बहाल होगी?
जमालपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता ने बताया कि क्षतिग्रस्त विद्युत पोलों को ठीक कराया जा रहा है और जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।