आंधी से बिजली के डेढ़ पोल गिरे

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - अहरौरा में आई आंधी से बिजली विभाग को भारी नुकसान हुआ है। डेढ़ सौ से अधिक बिजली के पोल टूट गए हैं और पांच ट्रांसफार्मर भी गिर गए हैं। इससे करोड़ों रुपए की क्षति हुई है। बिजली व्यवस्था बहाल नहीं होने के कारण नगर पालिका क्षेत्र के लोग पानी के लिए परेशान हैं।

आंधी से बिजली के डेढ़ पोल गिरे

अहरौरा। आंधी से बिजली विभाग को भी भारी नुकसान हुआ है। अहरौरा विद्युत उपखंड के विभिन्न फीडरों पर आंधी तूफान से डेढ़ सौ से अधिक बिजली के पोल टूट गए हैं वहीं पांच ट्रांसफार्मर भी पोल से नीचे गिरने की सूचना है जिससे बिजली विभाग को करोड़ो रुपए की क्षति हुई है। विभिन्न फीडरों पर युद्ध स्तर पर काम कराए जाने के बाद भी गुरुवार शाम तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई थी जिसके कारण नगर पालिका क्षेत्र अहरौरा के लोग पानी के लिए परेशान दिखे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।