आंधी से जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था छिन्न-भिन्न
Mirzapur News - मिर्जापुर में 17 दिन पहले आए आंधी तूफान के बाद शुक्रवार की भोर में आई आंधी ने फिर से व्यापक क्षति पहुंचाई। लगभग 80 किमी की रफ्तार से आई आंधी से 300 बिजली के पोल और 48 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पेयजल की किल्लत भी लोगों को झेलनी पड़ी।

मिर्जापुर। जनपद में 17 दिन पहले आए आंधी तूफान से बिजली विभाग अभी पूरी तरह से संभल भी नहीं पाया था कि शुक्रवार की भोर में लगभग 80 किमी की रफ्तार से आई आंधी ने एक बार फिर व्यापक क्षति पहुंचाई है। आंधी पानी के आते ही जनपद के 54 बिजली घरों से जुड़े क्षेत्रों में अंधूरा छा गया। तेज हवा की चपेट में आने से छोटे-बड़े पेड़ों के उखड़ने, डालियों के गिरने से शहर से लेकर गांव तक की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। मिर्जापुर विद्युत वितरण क्षेत्र के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार की भोर में आई आंधी की चपेट में आने से लगभग 300 बिजली के पोल धराशाई हो गए। वहीं छोटे-बड़े लगभग 48 विद्युत परिवर्तक (ट्रांसफार्मर) क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे 33 केवीए के साथ 11000 केवीए की लाइन की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। नगर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल की किल्लत का सामना भी लोगों को करना पड़ा। नगर के शुक्लहा, चीनीहवा इनारा क्षेत्र में पेड़, टिनशेड आदि गिरने से बिजली के तार टूट कर जमीन पर लटक गए। आंधी की चपेट में आने से नगर के लगभग 75 फीडरों समेत विंध्याचल की आपूर्ति बाधित रही। सुबह के समय बिजली आपूर्ति नहीं होने से पेयजल का संकट गहरा गया। दैनिक क्रिय सुबह के समय बाधित रही। आसपड़ोस के हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। दोपहर में लगभग दो बजे तक किसी तरह से नगर के बिजली आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली.
मड़िहान क्षेत्र में हुई व्यापक क्षति
पिछली बार आए आंधी तूफान से अप्रभावित रहे मड़िहान तहसील क्षेत्र शुक्रवार भोर में आई आंधी में अन्य स्थानों की अपेक्षा अधिक प्रभावित रहा। मिर्जापुर-सोनभद्र,मड़िहान कलवारी, राजगढ़ आदि क्षेत्रों पेड़ गिरने से लगभग 100 बिजली के पोल और विद्युत ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसी तरह से लालगंज के पतार कला फीडर, हलिया में कोन ब्लाक के बल्लीपरवा, मलाधरपुर, कोल्हुआ क्षेत्र में भी पेड़ों के गिरने के कारण बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप रही।
सिटी ब्लॉक के इंदी पर्वतपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप
आंधी पानी के दौरान सिटी ब्लॉक के इंदीपर्वतपुर बिजली घर से शुक्रवार की भोर पोल आदि गिरने से लगभग दो दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। जिससे ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी के बीच हवा और पानी के लिए भी दिनभर तरसना पड़ा।
सबसे कम प्रभावित रहा चुनार खंड
पहली और दूसरी बार की आंधी-तूफान में व्यापक क्षति झेलने वाली चुनार विद्युत उपखंड तीसरी बार की आंधी तूफान सबसे कम क्षति हुई है। 13 मई को आए आंधी में चुनार उपखंड के जमालपुर, अहरौरा, चुनार नगर, सीखड़ और जंगल मोहाल को मिलाकर लगभग 876 बिजली के पोल गिरे थे, लेकिन तीसरी बार शुक्रवार को भोर की आंधी में लगभग 14 पोल ट्रांसफॉर्मर आदि क्षतिग्रस्त हुए हैं। चुनार खंड के अधिशासी अभियंता शुभम मिश्र ने बतायाकि इसबार जंगल मोहाल, भुईली आदि को मिलाकर लगभग 11 पोल और केबल टूटे हैं.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


