
बाइक के धक्के से सड़क पर टहल रही दो महिलाओं समेत बाइक सवार घायल
संक्षेप: Mirzapur News - राजगढ़ के नदीहार गांव में शराब की दुकान के पास तेज रफ्तार बाइक ने टहल रही दो महिलाओं को धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। बाइक सवार भी घायल हुआ। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य...
राजगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नदीहार गांव में स्थित शराब की दुकान के पास बाइक के धक्के से टहलने निकली दो महिलाएं बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथ ही बाइक सवार भी सड़क पर गिरने से घायल हो गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां दोनों महिलाओं की हालत गंभीर देख चिकित्सक मिर्जापुर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा गांव की 25 वर्षीय रेखा राजगढ़ के नदिहार गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। शनिवार की शाम को रेखा और अपनी रिश्तेदार 48 वर्षीय कौशल्या और कौशल्या घर के बाहर सड़क पर टहल रही थी।
इसी दौरान पीछे से पहुंचे तेज रफ्तार बाइक सवार नदिहार गांव निवासी 42 वर्षीय संजय दोनों महिलाओं को धक्का मारते हुए सड़क पर गिर गया। हादसे में दोनों महिलाएं तथा बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कौशल्या और रेखा की हालत गंभीर देख चिकित्सक बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिए। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की दुकान के इर्द-गिर्द कई छोटी-छोटी चिखना की दुकान पर बैठकर नशेड़ी शराब पीते हैं। नशा होने के बाद लोगों से विवाद करते हैं । शराब की दुकान के पास अंधेरा होने के कारण नशे में चलने वाले बाइक सवारों को राह चलते लोग दिखाई नहीं देते। जिससे यहां अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने शराब की दुकान के पास से चिखना की दुकानों को हटाने का मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




