हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर गोष्ठी आयोजित
Mirzapur News - मिर्जापुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रिंट मीडिया के महत्व पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रिंट मीडिया का महत्व कभी कम नहीं हुआ है। संगोष्ठी में कई वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल हुए और संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया।

मिर्जापुर। विंध्याचल प्रेस क्लब के तत्वावधान में लालडिग्गी स्थित एक होटल में हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर वर्तमान समय में प्रिंट मीडिया के महत्व पर संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस दौरान जुटे लोगों ने कहाकि प्रिंट मीडिया का महत्व न कभी कम हुआ है और न होगा। यह दस्तवेज है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अमानुल्लाह अंसारी,अधिवक्ता अशफाक खान,अधिवक्ता आयुष सिंह,प्रशांत यादव,सर्वेश यादव,महबूब आलम,फरहान खान,सलीम नवाज मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया। अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित नेमत खान गुड्डू व विपिन पांडेय ने किया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


