पुल पर जाली लगवाने के लिए एक हजार क्विंटल लगेगा लोहा

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - चुनार पुल पर सुरक्षा जाली लगाने का कार्य शुरू हो गया है, लेकिन इसके लिए लगभग एक हजार कुंतल लोहे की आवश्यकता है। स्थानीय बाजार में लोहे के एंगल की कमी के कारण ठेकेदार ने कानपुर से सामग्री मंगवाने का निर्णय लिया है। इससे लागत में वृद्धि नहीं होगी और जाली की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

पुल पर जाली लगवाने के लिए एक हजार क्विंटल लगेगा लोहा

मिर्जापुर। चुनार पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए जाली बनाने का कार्य शुरू हो गया है। हालांकि, इसके लिए काफी अधिक मात्रा में लोहे के एंगल की जरूरत है, जिसकी भरपाई स्थानीय स्तर पर नहीं हो पा रही है। मिस्त्री के लगभग एक हजार क्विंटल लोहे की डिमांड को देखते हुए ठेकेदार ने कानपुर से लोहे का ऐंगल मंगवाने का फैसला किया है, जिससे जहां लागत में वृद्धि नहीं होगी, वहीं गुणवत्ता भी बेहतर मिल सकेगी। साथ ही मजबूत लोहे के कारण सुरक्षा जाली लंबे समय तक सुरक्षित रह सकेगी। चुनार पक्का पुल पर सुरक्षा जाली लगवाने के लिए लोहे की जाली तैयार कराई जा रही है, जिसके निर्माण में लगभग एक हजार कुंतल लोहा लगने की संभावना जतायी गई है।

पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने पुल पर जाली लगवाने के लिए चुनार नगर के एक ग्रिल बनाने वाले मिस्त्री को ऑर्डर दे दिया है। उसने पुल पर लगाने के लिए लोहे की जाली बनाने के लिए लगभग एक हजार कुंतल वजनी लोहे के ऐंगल की डिमांड की है। मिस्त्री के डिमांड को देखते हुए ठेकेदार ने कानपुर की एक एजेंसी से लोहे का ऐंगल मंगवाया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय बाजार में एंगल का दाम अधिक होने के साथ ही जिस क्वालिटी के ऐंगल की जरूरत है वह नहीं मिल पा रहा है। इसी को देखते हुए कानपुर से मंगवाया जा रहा है। अवर अभियंता अमरनाथ का कहना है कि लगभग चार सौ मीटर लंबी लोहे की सुरक्षा जाली तैयार करने के लिए काफी मात्रा में लोहे के ऐंगल की जरूरत पड़ेगी। स्थानीय बाजार में इतने बड़े व्यापारी नहीं हैं कि उनसे लिया जा सके। इसके अलावा खरीद लागत भी अधिक पड़ रही है, जिसे देखते हुए कानपुर से लोहे का ऐंगल मंगवाया जा रहा है। वहीं, जाली लगवाने में हो रहे विलंब से स्थानीय लोग चिंतित हैं। शिवकुमार सिंह का कहना है कि यदि बारिश शुरू हो गई तो काम भी प्रभावित होगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।