Mirzapur News: सीनियर वर्ग में रतन एवं उजाला बने कुश्ती विजेता
Mirzapur News: -जनपद स्तरीय विद्यालीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन,फोटो:1 जिगना,हिन्दुस्तान संवाद। नागपंचमी के उपलक्ष्य में सोमवार की रात बाबा बदेव

Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। देवकली इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद दुबे ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर कराया।सीनियर बालक वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में रतन कुमार नगर क्षेत्र एवं अदलहाट क्षेत्र के प्रियांशु 95 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम रहे। वहीं जूनियर 100 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव यादव अदलहाट क्षेत्र, 55 किलोग्राम में आयुष जरगो और 45 किलोग्राम भार वर्ग में राजकुमार जरगो अपनी कुश्ती कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में 38 किग्रा भार वर्ग में सूरज यादव जरगो और 40 किलोग्राम में आनंद यादव गंगा अव्वल रहे।बालिका
सीनियर वर्ग के 54 किग्रा में उजाला और नरगिस अदलहाट, सब जूनियर 40 किग्रा प्रिया अदलहाट क्षेत्र,जूनियर वर्ग के 48 किलो में पलक अदलहाट और 60 किलो भार वर्ग में निधि अदलहाट क्षेत्र ने अपने-अपने विरोधियों को चित करते हुए जिले में प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। केशव प्रसाद सिंह एवं सतीश सिंह निर्णायक के रूप में मौजूद रहे। कुश्तीकला का आनंद उठाने के लिए मैदान में मौजूद छात्र-छात्राओं ने पहलवानों का करतल ध्वनि से उत्साह वर्धन किया।


