पारदर्शी तरीके से क्रय करें गेहूं : उपजिलाधिकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - हलिया के मवई गांव में गेहूं क्रय केंद्र का उप जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को बिना बिचौलिया गेहूं खरीदने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने चेतावनी दी कि यदि कोई अनियमितता पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसानों को आश्वासन दिया गया कि उनकी उपज की प्राथमिकता से खरीद की जाएगी।

पारदर्शी तरीके से क्रय करें गेहूं : उपजिलाधिकारी

हलिया। क्षेत्र के मवई गांव स्थित गेहूं क्रय केंद्र का शनिवार को उप जिलाधिकारी लालगंज ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर चल रही गेहूं खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। एसडीएम महेंद्र सिंह ने केंद्र प्रभारी प्रिय रंजन राजीव को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों से गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनीं चाहिए। खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और सुचारू ढंग से संचालित की जाए। ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कहा कि किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर बिना बिचौलिया गेहूं की खरीद सुनिश्चित की जाए।

तौल प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। साथ ही समय से भुगतान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। एसडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गेहूं खरीद में लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर मौजूद किसानों को आश्वस्त किया गया कि उनकी उपज की खरीद प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।