स्कूल चलो अभियान रैली निकाल अभिभावकों को किया जागरूक
Mirzapur News - मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय भवरख के बच्चों और शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली। रैली में अभिभावकों को बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया। बच्चों ने नारे लगाते हुए गांव में भ्रमण किया और स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक राजनाथ तिवारी ने रैली का नेतृत्व किया।

मिर्जापुर,संवाददाता। स्कूल चलो अभियान के तहत सोमवार को पहाड़ी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय भवरख के बच्चों,शिक्षकों ने रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामसभा का भ्रमण कर अभिभावकों को जागरूक किया। साथ ही माता-पिता से छह वर्ष पूरा करने वाले बच्चे को स्कूल में नामांकन कराने की अपील की। इसदौरान बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे का नारा देते हुए गांव की गलियों का भ्रमण किया। साथ ही स्कूल में मिलने वाले यूनिफार्म,जूता-मोजा,बैग,नि:शुल्क किताबों के साथ एमडीएम के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों की रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्याप राजनाथ तिवारी ने किया। इस दौरान ग्रामप्रधान सुनील कुमार सिंह विद्यालय के सभी स्टाप और छात्र-छात्राएं रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


