ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुररक्षाबंधन पर गरीब महिलाओं को बांटी साड़ी

रक्षाबंधन पर गरीब महिलाओं को बांटी साड़ी

छानबे ब्लाक के बिहसड़ा कला गांव में सोमवार को रक्षाबंधन पर पन्ना देवी भगवानदास स्वयं सेवी संस्था की ओर से गरीब महिलाओं में साड़ी वितरण किया गया। साड़ी पाते महिलाओं के चेहरे खिल उठे। गांव के प्रधान व...

रक्षाबंधन पर गरीब महिलाओं को बांटी साड़ी
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरTue, 08 Aug 2017 12:21 AM
ऐप पर पढ़ें

छानबे ब्लाक के बिहसड़ा कला गांव में सोमवार को रक्षाबंधन पर पन्ना देवी भगवानदास स्वयं सेवी संस्था की ओर से गरीब महिलाओं में साड़ी वितरण किया गया। साड़ी पाते महिलाओं के चेहरे खिल उठे। गांव के प्रधान व संस्था के अध्यक्ष बलराम उर्फ पप्पू जायसवाल ने आसपास के गांव की एक हजार गरीब महिलाओं को साड़ी वितरित किया। साड़ी वितरण के पहले पहुंची महिलाओं को मिठाई वितरित की गई। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। अन्य संगठनों को भी गरीबों के सेवा के लिए आगे आना चाहिए। इससे उन्हे अधिक से अधिक सुविधा व योजनाओं का लाभ मिल सके। क्षेत्र पंचायत सदस्य संजू देवी जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। साड़ी वितरण में कलुई, मैना, बुधनी, जयपत्ती, मनोरमा, शीला आदि महिलाएं रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें