Mirzapur News: महंगाई-बेरोजगारी को लेकर सपा मुखर

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: महंगाई-बेरोजगारी को लेकर सपा का हमलामहंगाई-बेरोजगारी को लेकर सपा का हमलामहंगाई-बेरोजगारी को लेकर सपा का हमलामहंगाई-बेरोजगारी को लेकर सपा का हमलामहंगाई

Mirzapur News: महंगाई-बेरोजगारी को लेकर सपा मुखर

Mirzapur News: मिर्जापुर संवाददाता। समाजवादी पार्टी की जिलास्तरीय मासिक बैठक बुधवार को कचहरी मार्ग स्थित लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में हुई। बैठक में पीडीए जनपंचायत समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्यमंत्री गुलाब चंद्र यादव मुन्नी ने आरोप लगाया कि सत्ता द्वारा संविधान और लोकतंत्र का हनन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और खाद-बीज की किल्लत से जनता परेशान है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष रतन सिंह पटेल ने बताया कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर जिले की सभी विधानसभाओं में विभिन्न विद्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संचालन जिला महामंत्री आदर्श यादव ने किया। बैठक में सुरेंद्र सिंह पटेल, रविंद्र बहादुर सिंह, आशीष यादव, डा. ज्योति बिंद, डा. शक्ति श्रीवास्तव, सतीश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमिर्जापुरMirzapur News: महंगाई-बेरोजगारी को लेकर सपा मुखर