Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsSamajwadi Party Celebrates Dr Ram Manohar Lohia s Death Anniversary with Pledge to Promote Socialism
डॉ. राम मनोहर लोहिया को सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

डॉ. राम मनोहर लोहिया को सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्जापुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय स्थित लोहिया ट्रस्ट में डॉ. राम मनोहर

Oct 13, 2025 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय स्थित लोहिया ट्रस्ट में डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही संकल्प लिए कि उनके पदचिन्हों पर चलकर समाजवाद का पताका फहराने का कार्य करेंगे। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहाकि लोहिया कहते थे, सड़कें सूनी रहीं तो संसद भवन आवारा हो जाता है। लोहिया एक ऐसी विभूति थे जिनके स्मरण मात्र से समाजवाद समाहित हो जाता है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहाकि लोहिया का मानना था कि जो सरकार जनता को संतुष्ट न कर सके, उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है और जनता को उसे हटा देना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल ने कहाकि उन्होंने लगातार 16 वर्षों तक शासन कर रही नेहरू सरकार के खिलाफ सर्वप्रथम अविश्वास प्रस्ताव लाया था। राष्ट्र सेवा के लिए वे स्वतंत्रता से पहले और बाद में भी कई बार जेल गए। संसद में सरकार के अपव्यय पर उनकी तीन आना पन्द्रह आना बहस आज भी प्रसिद्ध है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि उनके पदचिन्हों पर चलकर समाजवाद को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का निर्णय लिया गया। गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, अशोक यादव, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, रोहित शुक्ला ‘लल्लू‘, सुरेन्द्र सिंह पटेल, रामजी मौर्या, आशीष राय, वन्दना गुप्ता, रामगोपाल बिन्द, रामजी बिन्द, मनोज चौहान, राजेश भारतीय, मेवालाल प्रजापति, सियाराम जैसल, सौरभ सिंह, भोला यादव, राहुल यादव, रंजीत यादव, अमरेश सोनकर, रवि सोनकर, रामराज यादव, रविन्द्र यादव, सलीम बादशाह, रमेश ओझा, बलराम यादव आदि मौजूद रहे।