मेड़िया तिराहे पर गड्ढा खोदकर छोड़ा गया, खतरा

Mar 09, 2026 01:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर में चुनार तहसील क्षेत्र के मेड़िया-चुनार पक्का पूल तिराहे पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा लगाने के लिए खुदाई की गई है। गड्ढे के किनारे मिट्टी के ढेर से राहगीरों को परेशानी हो रही है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गड्ढा मुक्त करने की मांग की है।

मेड़िया तिराहे पर गड्ढा खोदकर छोड़ा गया, खतरा

मिर्जापुर। चुनार तहसील क्षेत्र के मेड़िया-चुनार पक्का पूल तिराहे के मध्य भारतरत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा लगाने के लिए खुदाई कर छोड़ दिया गया है। गड्ढे के किनारे मिट्टी के ढेर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। रात-बीरात आवागमन करने वालों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना है। तिराहे से चुनार से मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी , भदोही, जौनपुर जनपद के अलावा छत्तीसगढ़, झारखण्ड, मध्यप्रदेश आदि प्रदेशों से आने जाने वाले वाहनों का भारी संख्या में आवागमन होता है। यहां प्रतिमा लगाने के लिए सड़क को काफी लंबा चौड़ा और गहरा खोद कर सड़क पर ही मिट्टी का ढेर लगाकर लगभग एक माह से छोड़ दिया गया है।

किसी भी समय बड़ा हादसा होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तिराहे को गड्ढा मुक्त बनाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।