Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsRobbery in Adalhat Thieves Target Four Shops Steal Over 1 Lakh
चोरों ने एक ही रात में चार दुकानो में की चोरी

चोरों ने एक ही रात में चार दुकानो में की चोरी

संक्षेप:

Mirzapur News - अदलहाट (मिर्ज़ापुर) में रविवार रात चोरों ने चार दुकानों को निशाना बनाया। दो दुकानों से लगभग एक लाख पाँच हज़ार रुपये की नकदी और सामान चुराया गया। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। घटना से क्षेत्र के दुकानदारों और ग्रामीणों में भय फैल गया है।

Mon, 24 Nov 2025 03:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

अदलहाट (मिर्ज़ापुर)। थाना क्षेत्र के अदलहाट इमलियाचट्टी मार्ग पर पौनी बैरियर के पास रविवार की रात चोरों ने चार दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने दो दुकानों से लगभग एक लाख पाँच हज़ार रुपये की नकदी और सामान चुरा लिए, जबकि अन्य दो दुकानों में चोरी का प्रयास विफल रहा। इस वारदात से क्षेत्र के दुकानदारों और ग्रामीणों में भय है। चोरी की पहली घटना अंकित खाद व बीज भंडार की है, जहाँ चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसकर लगभग बीस हज़ार रुपये की चोरी को अंजाम दिए। दुकान के काउंटर में रखा दस हज़ार रुपये नकद, चार हज़ार रुपये के फुटकर सिक्के और पाँच हज़ार रुपये मूल्य के दो बैटरी स्प्रे कृषि उपकरण शामिल थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मकान मालिक सुरेश सिंह ने सुबह इसकी सूचना दुकान मालिक अंकित सिंह पुत्र हंसनारायण सिंह निवासी खरका को दी। दूसरी बड़ी वारदात दुकान से थोड़ी दूर स्थित सूरज वस्त्रालय पर हुई, जहाँ चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर कुल पचासी हज़ार रुपये का माल उड़ाया। पीड़ित मालिक चेतनारायण सिंह निवासी खुटहा ने बताया कि चोरी हुए सामान में पच्चीस हज़ार रुपये नगद और साठ हज़ार रुपये मूल्य के कपड़े, कम्बल, साड़ी,ऊनी स्वेटर और पैंट इत्यादि शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चोर चोरी किए गए कुछ कंबल खेत में फेंककर भाग गए थे। चोरों ने पनारू किराना स्टोर में भी चोरी का प्रयास किया। मालिक संजय सिंह ने बताया कि शटर के लाकर को तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। इसी तरह, हरिश्चन्द्र निवासी ममनिया की किराना दुकान पर भी चोरों ने शटर तोड़ने का प्रयास किया, पर यहाँ भी उन्हें कामयाबी नहीं मिली। एक ही रात में चार दुकानों में चोरी के प्रयास से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ठंड की रात में चोरों के हौसले बुलंद हो जाते हैं।पीड़ित दुकानदार हंसनरायन सिंह व चेतनारायण सिंह ने तत्काल मौके पर पीआरवी को सूचना देते हुए थाने में तहरीर देकर खुलासा की मांग की है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।