
भजपा मंडल अध्यक्ष के घर से चोरों ने लाखों के आभूषण उड़ाया
Mirzapur News - मिर्जापुर के रन्नोपट्टी गांव में भाजपा नेता सुजीत मोदनवाल के घर से चोरों ने एक लाख रुपये का सामान चुरा लिया। घटना रात में हुई जब परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था। चोरों ने घर के पीछे से प्रवेश कर...
जिगना, मिर्जापुर । थाना क्षेत्र के रन्नोपट्टी गांव में मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग के बगल बीती रात मनबढ़ चोरों ने भाजपा नेता के घर से लगभग एक लाख का माल पार कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। गांव निवासी सुजीत मोदनवाल भाजपा छानबे मंडल के अध्यक्ष हैं। सड़क के बगल दो मंजिला मकान में रहते हैं। मकान के पिछवाड़े से घुसे चोरों ने दूसरी मंजिल पर एक कमरे का ताला तोड़कर संदूक में साड़ी व कपड़ों के नीचे रखे गए सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुबह कमरे का टूटा ताला देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए।

सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। मकान मालिक ने बताया कि 12 दिसंबर 2023 को जब पूरा परिवार शादी समारोह में गया हुआ था उसी रात चोरों ने ढाई-तीन लाख के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया था। जिसका आज तक खुलासा नहीं हो सका। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना का शीघ्र ही पर्दाफाश किया जाएगा। आम चर्चा है कि थाने की चौखट से मात्र एक किलोमीटर पश्चिम लबे सड़क भाजपा नेता के घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




