Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsRobbers Strike in Kothi Village Steal Cash and Valuables
मकान में घुसे चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

मकान में घुसे चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

संक्षेप:

Mirzapur News - लहंगपुर के कोठी गांव में चोरों ने एक पक्के मकान के दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों की नगदी और सामान चुरा लिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जो जांच में जुटी है। चोरों ने ताले को फिर से बंद कर दिया, जिससे...

Oct 09, 2024 08:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

लहंगपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थाना क्षेत्र के कोठी गांव के कोल्हुआ मौजा में बीती रात चोरों ने पक्के मकान के दरवाजे में लगा ताला खोलकर नगदी समेत लाखों का रुपए का माल पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। कोल्हुआ गांव निवासी राधेश्याम दुबे ने बताया कि रात चोरों ने मकान से नगदी समेत सामान उठा ले गए। बुधवार की सुबह जब नींद खुली तो मकान में लगे दरवाजे को खोलकर देखा तो बेड पर रखा कपड़ा और बाक्स में रखा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। टीवी और नकदी गायब था। तत्काल पीआरवी को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने बताया कि बीती रात हम घर से कुछ दूर पाही पर सोने गए थे। घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। चोर मकान के दरवाजे पर लगे ताले को खोलकर टीवी, बॉक्स में रखा 10000 रुपए नगदी समेत अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। चोरों ने मकान के दरवाजे में लगे ताले को खोलकर सामान निकालने के बाद दोबारा ताला बंद कर दिया था। चोरी की घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। इस संदर्भ में चौकी प्रभारी विजय कुमार राय ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें