Robbers Steal Cash and Jewelry from Madhihani Village House छत से मकान में घुसे चोरों ने नगदी व आभूषण उड़ाया, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsRobbers Steal Cash and Jewelry from Madhihani Village House

छत से मकान में घुसे चोरों ने नगदी व आभूषण उड़ाया

Mirzapur News - मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में सोमवार की रात छत

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरTue, 10 June 2025 06:45 PM
share Share
Follow Us on
छत से मकान में घुसे चोरों ने नगदी व आभूषण उड़ाया

मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में सोमवार की रात छत से बांस की सीढ़ी के सहारे मकान में घुसे चोरों ने नगदी व लाखों रुपए के आभूषण पार कर दिया। सुबह नींद खुलने पर मालिक को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मटिहानी गांव में जमुना मौर्य का मकान है। देर शाम भोजन के बाद उमस भरी गर्मी होने से जमुना मौर्य व उनके बड़े पुत्र प्रवीण मौर्य घर के बाहर दरवाजे के पास और छोटे पुत्र प्रभात मौर्य आंगन में चारपाई पर सो रहे थे।

घर की महिलाएं अपने कमरे में अंदर सोई थी। रात में घर के पीछे बांस की सीढ़ी लगाकर चोर छत पर चढ़े और उसी बांस की सीढ़ी से छत से मकान में अंदर घुस गए। चोर दो कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे एक हजार रुपए नगद व लाखों रुपए के आभूषण लेकर चंपत हो गए। मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे जब छोटू बहू प्रीति की नींद खुली तो दोनों कमरे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य भी पहुंच गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था। मकान मालिक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। पीड़ित ने बताया कि चोर नगदी व चार लाख रुपए का आभूषण चुरा ले गए हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।