Mirzapur News: खड़े ट्रक में भिड़ने से बाइक सवार गंभीर रुप से घायल
Mirzapur News: राजगढ़ के बघौड़ा गांव में एक सड़क दुर्घटना में 32 वर्षीय युवक ज्ञानचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बाइक से अपने घर जा रहा था जब उसने खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। एंबुलेंस द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी स्थिति गंभीर पाई गई।

Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर)। क्षेत्र के बघौड़ा गांव के पास सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गम्भीर देख परिजन अन्यत्र इलाज कराने के लिए ले गए। क्षेत्र के ददरा पहाड़ी गांव निवासी 32 वर्षीय ज्ञानचंद सोमवार की रात बाइक से राजगढ़ की तरफ से ददरा पहाड़ी अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही बघौड़ा गांव के पास पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से बाइक सहित घुस गया।
हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुची एंबुलेंस द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख परिजन घायल युवक को इलाज के लिए अन्यत्र ले गए।


