सड़क हादसे में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत
Mirzapur News - जमालपुर, मिर्जापुर में एक सड़क हादसे में चार दिन पहले घायल 54 वर्षीय महेंद्र केशरी की वाराणसी के निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। वह डोहरी गांव के निवासी थे और तेज बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जमालपुर,मिर्जापुर। सड़क हादसे में चार दिन पहले घायल अधेड़ की वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जमालपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के डोहरी गांव निवासी 54 वर्षीय महेंद्र केशरी 26 फरवरी की शाम को डोहरीचट्टी से पैदल अपने घर जाते समय तेज बाइक रफ्तार के धक्के से गंभीर रुप से घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल महेंद्र को उपचार के लिए वाराणसी से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई।
मृतक डोहरी चट्टी पर मिठाई की दुकान का संचालन कर परिवार का पालन पोषण करते थे। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी एवं इकलौती पुत्री साधना का रो -रोकर हाल बेहाल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि चंदौली के बबुरी क्षेत्र के मुड़हुआ निवासी चालक शिवम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



