Revenue Recovery SDM Seizes Magic Vehicle and Collects Over 1 Lakh from Defaulters तीन बकाएदारों से एक लाख वसूला, मैजिक कुर्क की गई, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsRevenue Recovery SDM Seizes Magic Vehicle and Collects Over 1 Lakh from Defaulters

तीन बकाएदारों से एक लाख वसूला, मैजिक कुर्क की गई

Mirzapur News - उपजिलाधिकारी मड़िहान युगांतर त्रिपाठी ने तीन बकायेदारों को पकड़कर एक लाख की वसूली की और उनकी मैजिक वाहन कुर्क कर ली। फुलवंती देवी, अटल कुमार और दिनेश कुमार सिंह पर काफी बकाया था। इस कार्रवाई से...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरTue, 24 Dec 2024 12:53 AM
share Share
Follow Us on
तीन बकाएदारों से एक लाख वसूला, मैजिक कुर्क की गई

पटेहरा। उपजिलाधिकारी मड़िहान युगांतर त्रिपाठी ने सोमवार को तीन बकायेदारों को पकड़ कर एक लाख की वसूली करते हुए मैजिक वाहन कुर्क कर लिया। इससे बकायेदारों में हड़कंप मचा है। क्षेत्र के रामपुर अंतरी निवासी फुलवंती देवी पर दो लाख चौदह हजार का बकाए व अटल कुमार पर चार लाख छिहत्तर हजार स्टाम्प शुल्क बकाया था। इसी तरह सेमरा बरहो निवासी दिनेश कुमार सिंह पर परिवहन कर दो लाख दस हजार बकाया टैक्स न जमा करने पर मैजिक वाहन को कुर्क कर तहसील उठा ले गए। वसूली टीम में एसडीएम के साथ तहसीलदार, राजस्व अमीन मीरा देवी, शिव नरेश दूबे, आदित्य नारायण तिवारी, राजेश, आशीष पाल आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।