ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरविंध्याचल मंदिर में गए दर्शनार्थी के खिलाफ रपट

विंध्याचल मंदिर में गए दर्शनार्थी के खिलाफ रपट

लॉकडाउन में मां विन्ध्यवासिनी मन्दिर में गुरुवार को गर्भगृह में पहुंच कर दर्शन पूजन और चरण स्पर्श करने के आरोप में पैथालॉजी सेंटर के संचालक नीरज त्रिपाठी के खिलाफ पुलिस ने रपट दर्ज किया है। एसपी ने...

विंध्याचल मंदिर में गए दर्शनार्थी के खिलाफ रपट
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSat, 09 May 2020 12:33 AM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन में मां विन्ध्यवासिनी मन्दिर में गुरुवार को गर्भगृह में पहुंच कर दर्शन पूजन और चरण स्पर्श करने के आरोप में पैथालॉजी सेंटर के संचालक नीरज त्रिपाठी के खिलाफ पुलिस ने रपट दर्ज किया है। एसपी ने यह कार्रवाई आईजी पीयूष श्रीवास्तव के निर्देश पर किया है। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने सीओ सिटी सुधीर कुमार से जांच कराया था। सीओ की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी वेदप्रकाश राय ने महामारी अधिनियम के तहत आरोपित के खिलाफ रपट दर्ज कर लिया।एक पैथालॉजी सेंटर का गुरुवार को संचालक विंध्याचल पहुंचा और एक पुरोहित की मदद से गर्भगृह में पहुंच कर मध्याह्न आरती के बाद दर्शन पूजन कर मां का चरण स्पर्श किया। जब वह दर्शनार्थी गृर्भगृह से बाहर निकला तो अन्य पुरोहितों को इसकी जानकारी हो गई। पुरोहितों ने इसकी सूचना आईजी पीयूष श्रीवास्तव को दे दी। उन्होंने तत्काल एसपी को निर्देश दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। एसपी ने सीओ सिटी से जांच करायी तो मामला सही पाया गया। उन्होंने शुक्रवार को आरोपित नीरज त्रिपाठी निवासी अकोढ़ी के खिलाफ रपट दर्ज करा दिए। वहीं पण्डा समाज के मंत्री भानु पाठक ने ने इस अनुचित कार्य की निंदा की है। उन्होंने कहाकि यह कृत्य निंदनीय है। इस कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें