ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरविश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर राहत सामग्री वितरीत

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर राहत सामग्री वितरीत

जिगना। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से शनिवार को गैपुरा में ढाई सौ...

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर राहत सामग्री वितरीत
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSat, 05 Jun 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जिगना। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से शनिवार को गैपुरा में ढाई सौ जरूरतमंदों को राहत सामग्री मास्क व सेनेटाइजर वितरण किया गया। जरूरत का सामान पाते ही गरीबें के चेहरे खिल उठे।

ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष कथा वाचक चिन्मयानंद बापू ने गैपुरा, कलना गहरवार, कठवइयां आदि गांवों के सर्वहारा वर्ग की महिलाओं तथा बुजुर्गों को राशन सामग्री के साथ ही कोरोना संकट से निपटने के लिए मास्क, सेनेटाइजर व साबुन वितरित किया। महराज ने कहा कि समाज के गरीब लोगों की सेवा व सहायता ही सर्वोपरि धर्म है। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों में भी राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस दौरान लल्लू शुक्ला, अजय शुक्ला, मुन्ना पांडेय, अंशू दूबे, राकेश दूबे, वीरेंद्र यादव, नवनीत तिवारी आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें