Mirzapur News: दुर्लभ पैंगोलिन, ग्रामीणों ने सुरक्षित पकड़कर वन विभाग को दी सूचना

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर)। ददरा मुतलके रामपुर गांव में शनिवार रात एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलन दिखाई दिया। ग्रामीणों ने पैंगोलिन को सुरक्षित पकड़कर ग्राम प्रधान के घर रखा। घटना की सूचना फोर्स को दी गई, परंतु वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने सूझबूझ से इसे बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ा।

Mirzapur News: दुर्लभ पैंगोलिन, ग्रामीणों ने सुरक्षित पकड़कर वन विभाग को दी सूचना

Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर)। क्षेत्र के ददरा मुतलके रामपुर गांव में शनिवार की रात एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलन दिखाई देने से हड़कंप मच गया। डरे सहमे ग्रामीण किसी तरह पैंगोलिन को पकड़कर ग्राम प्रशासनक बाबुनन्दन यादव के घर सुरक्षित रखने के बाद वन विभाग को सूचित किया।

घटना का विवरण

ददरा पहाड़ी गांव निवासी राम सजीवन यादव के घर के प्रांगण में शनिवार की रात करीब 12 बजे घर के सदस्यों एक अजीब किस्म का वन्य जीव दिखाई दिया। जिसे देखते ही घर के सदस्य सहम गए। इसकी सूचनाा आसपास के लोगों को मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सूझबूझ के साथ पैंगोलिन को बिना कोई नुकसान पहुंचाए,​कड़ी मशक्कत बाद सुरक्षित पकड़ा। पकड़े गए अनोखे वन्यजीव की बाद में पैंगोलिन (शल्कधारी चींटीखोर) को देखने के लिए कौतुलहवश ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गया।

कानूनी स्थिति

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक अत्यंत दुर्लभ और संरक्षित वन प्राणी माना जाता है। ​ग्राम प्रधान बाबूनंदन यादव ने बताया कि पैंगोलिन को पूरी तरह सुरक्षित पकड़कर फिलहाल उनके घर पर रखा गया है।

पुलिस और वन विभाग की प्रतिक्रिया

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर 112 पीआरबी पुलिस भी पहुंच गई। मामले की सूचना तुरंत वन विभाग को दे दी गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पैंगोलन को किसने पकड़ा?
ग्रामीणों ने पैंगोलन को सूझबूझ के साथ बिना कोई नुकसान पहुंचाए पकड़ा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।