ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरप्रधान संगठन के अध्यक्ष चुने गए राणा प्रताप

प्रधान संगठन के अध्यक्ष चुने गए राणा प्रताप

जमालपुर। हिन्दुस्तान संवाद राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष...

प्रधान संगठन के अध्यक्ष चुने गए राणा प्रताप
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरWed, 16 Jun 2021 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

जमालपुर। हिन्दुस्तान संवाद

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने विकास खंड जमालपुर का ब्लाक अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह को मनोनीत कर प्रमाण पत्र सौपा। व्लाक अध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरी ने बताया कि राणा प्रताप के अध्यक्ष मनोनीत होने से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा ग्राम प्रधानों कि समस्याओं का तेजी से समाधान होगा। बधाई देने वालो में पुनीत चौबे, मुकेश सिंह, पुष्पा पटेल, अनिल कुमार पटेल, वीरेन्द्र यादव, किरन सिंह, कमलापति पटेल, राजेश यादव, चन्द्रशेखर, विजय, दिनेश बियार, भरतलाल विश्वकर्मा, राजेश भारती रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें